राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जगजीतपुर हरिद्वार में शनिवार को जनपद हरिद्वार के सभी राजकीय आईटीआई का 5वां संयुक्त दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
समारोह में जनपद के 8 राजकीय आईटीआई – जगजीतपुर हरिद्वार, लक्सर, खानपुर, नारसन, पिरान कलियर, डेलना, सिकरोड़ा एवं विशिष्ट आईटीआई के वर्ष 2026 में उत्तीर्ण हुए कुल 289 प्रशिक्षार्थियों* को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री विपिन शर्मा, मंडलीय अध्यक्ष भाजपा, रानीपुर विधानसभा हरिद्वार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धीरेन्द्र चौहान, एचआर हेड, किर्बी बिल्डिंग सिस्टम* उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई जगजीतपुर हरिद्वार श्री अमित कुमार कल्याण ने की। इस अवसर पर *राजकीय आईटीआई डेलना एवं पिरान कलियर के प्रधानाचार्य द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री गोष्ठी बालियान एवं श्री महेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री विपिन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षार्थी ही देश के विकास की रीढ़ हैं। हुनर ही सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र चौहान ने विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग, अनुशासन और व्यावहारिक कौशल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को आज कुशल और अनुशासित युवाओं की सबसे अधिक आवश्यकता है।
नोडल प्रधानाचार्य श्री अमित कुमार कल्याण ने अपने संबोधन में संस्थान में विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे विकास कार्यों, सुविधाओं और भविष्य के लिए जॉब रेडिनेस पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रमाण-पत्र देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना ह
कार्यक्रम को चार चांद 03 पूर्व छात्रों (Alumni) ने लगाया, जिन्होंने अपने जीवन के वास्तविक अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए। सैंडविक बैंगलोर में 2020 बैच के छात्र जो वर्तमान में 90,000 रुपये* मासिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं, बीआईएस नई दिल्ली में कार्यरत पूर्व छात्र जो 60,000 रुपये मासिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं, तथा स्वरोजगार कर रहे श्री अनूप शर्मा जो स्वरोजगार से प्रति माह 1 लाख रुपये से अधिक का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, के अनुभवों को सुनकर प्रशिक्षार्थियों का मनोबल बढ़
समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को कौशल पट्टा, गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल तथा उत्तराखंड कैप से नवाजा गया।
कार्यक्रम में संस्थान के सभी कार्मिक भी उपस्थित रहे, जिनमें फोरमैन श्री यशपाल सिंह, अमरीश कुमार, अमिता नेगी, उस्मान अली एवं अनुदेशक श्री मुनेश सैनी, सूरज सिंह, आरती, काजल, आशीष, संगीता बेलवाल, दिनेश, रितेश, राजेश, देवेन्द्र सिंह, दीपाली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी योगेश तयाल व विपिन सैनी, कनिष्ठ लिपिक आदि मौजूद रहे।
अंत में नोडल प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, गुरुजनों एवं प्रशिक्षार्थियों का आभार व्यक्त किया।
