कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार में अवैध खनन माफियाओं ने आतंक मचा रखा है। जिन पर तहसील प्रशासन लगातार कार्यवाही भी कर रहा है। 23 नवंबर को लगभग रात्रि 12 बजे अवैध रूप से खनन में संलिप्त माफियाओं की ट्रैक्टर ट्रॉलियां कौड़िया बैरियर से पास हो रही थी उसी दौरान तहसील की टीम मौके पर पहुंच गई। तभी कौडिया चैक पोस्ट के समीप दिल्ली फार्म को जाने वाले रास्ते पर दो ट्रैक्टर ट्राली जिनका नम्बर UP20CA-5715 एवं एक अन्य अज्ञात आते हुये दिखाई दी। जिसे रोककर तहसील कर्मियों ने उनसे रवन्ने दिखाने को कहा।रवन्ने नही होने पर तहसील कर्मी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को तहसील ला रहे थे। उसी दौरान 8 से 10 लोग वहां आकर सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए तहसील कर्मियों के साथ छीना झपटी करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा कर ले गए।
इसकी सूचना उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को दी गई जिस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए कोटद्वार थाने में उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया । वहीं उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग आये और हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली गलौच करने लगे और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छुड़ा कर यूपी की तरफ ले गए। उन सभी के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है ।
