उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री एवं उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गत रात्रि भटवाड़ी ब्लॉक के बारसू गांव पहुंचकर रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को जन-समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई विभाग, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई,, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर ग्रामीणों ने वन और पर्यटन विभाग से संबंधित समस्याओं के साथ ही सड़क की मरम्मत करने की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बारसू से दयारा रोपवे महायोजना को प्रारम्भ करवाये जाने,भरनाला में प्रस्तावित स्की लिफ्ट योजना के लम्बित प्रकरण को स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर बारसू से चौरिया रैथल गोटर मार्ग को पूर्ण करवाने, बारसू में स्वास्थ्य उपकेंन्द्र खोलने, पर्यटक / ट्रेकिगं की दृष्टि से बारसू से स्वारी स्यूरिया टोप तक ट्रेक रोड का निर्माण कराने, कोठी नामंक तोक में प्रस्तावित हेलिपेड की स्वीकृति दिए जाने, दयारा पर्यटन महायोजना में अन्य गांवो को सम्मिलित कराये जाने, दयारा भरनाला में होने वाले पर्यटन मेले हेतु प्रत्येक वर्ष 10 लाख रू0 की स्वीकृति प्रदान किये जाने, बारसू झील का सौन्दर्यकरण एवं विस्तारीकरण तथा गिरा गाड़ में झरने का कार्य करवाया जाये। बारसु पल के अंतर्गत दो मेगावाट की स्वीकृत जल विद्युत परियोजना को जल प्रारंभ किया जाय।
विश्व प्रसिद्ध दायरा पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध बारसू नारायण मंदिर को एवं पहले सोमेश्वर मंदिर को पर्यटन एवं तीर्थ पाटन की दृष्टि से पर्यटन के रूप में विकसित किया जाय। ग्राम बारसू में संविधान के माध्यम से बनाए गए कम्युनिटी हॉल के पूरे पड़े कार्य को पूर्ण कराया जाए। भटवाड़ी बसु मोटर मार्ग के छोरी कारण का प्रस्ताव जो उत्तराखंड शासन से भारत सरकार को भेजा गया है उसे भारत सरकार से प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई जाए।
प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम पंचायत बारसू में बारसू तालाब के सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने तालाब में ग्रामीणों के साथ नोकायन का लुत्फ भी उठाया। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा 45.45 लाख रूपये से निर्मित तालाब व नोकायन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित तालाब और इस पर होने वाले नोकायन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों की आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री होने के नाते इस क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों के साथ नौकायन भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, प्रधान देवीनता रावत , पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जगमोहन सिंह रावत, महिला मंगल दल व युवा मंगल दल के सदस्य उपस्थित रहे।





