देहरादून : होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 06 दिसम्बर 2023 की सायंकाल में सांस्कृतिक कार्यकम उद्गम 2023 का आयोजन, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, रायपुर देहरादूर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनका स्वागत कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स उत्तराखण्ड केवल खुराना, आई.पी.एस. द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग कर दीप प्रज्जवलित किया गया। गणेश वन्दना के साथ कार्यकम की शुरूआत की गयी। विभागीय प्रस्तुति के साथ-साथ अन्य संस्थाओं जैसे ग्राफिक ऐरा, आई.एम.एस. यूनिसन, नवांकुर नृत्य कला केन्द्र, संभव मंच परिवार आदि द्वारा भी प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आकर्षित करने वाली प्रस्तुति में विभागीय गंगा आरती, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण का जागर, संभव ग्रुप की (महिला सशक्तिकरण) प्रस्तुति, पपेट शो, लाईव म्यूजिकल बैण्ड तथा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना की स्वरचित कविता थी, जिसे महिला होमगार्ड तनूजा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यकम में विभागीय प्रस्तुति में रैप, ग्रुप डांस (गढ़वाली, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी, बॉलीवुड), वन्दे मातरम तथा मस्का बाजा आदि किया गया। अन्य संस्थाओं द्वारा भरतनाट्यम, विष्णु वन्दना, जुगलबंदी, पपेट शो, कत्थक किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को मोमेन्टो स्वरूप में मसकबीन (Bagpipe) दिया गया, जिसकी मुख्यमंत्री धामी द्वारा अत्यधिक सराहना की गयी।
होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी केवल खुराना, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स, अमिताभ श्रीवास्तव एवं राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, ललित मोहन जोशी एवं गौतम कुमार, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, डॉ. राहुल सचान, स्टाफ अधिकारी,  प्रतिमा, सहायक उपमहासमादेष्टा, श्यामेन्द्र कुमार साहू, नितिन काकेरवाल, नितिन जोशी व अंजना, जिला कमाण्डेन्ट व अन्य अधिकारी सम्मिलित हुये, इसके अतिरिक्त कार्यकम में मुख्य रूप से मानवाधिकार आयोग से आरएस मीना द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।कार्यकम में 1500 से 2000 तक आमजन शामिल रहें, जिसमें अत्यधिक संख्या में कई प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारी, डॉक्टर व अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें। कार्यकम की प्रस्तुतियां अत्यन्त मनोरंजनपूर्ण रही, जिसका देर रात तक लोगों ने उत्साहपूर्वक आनन्द लिया।










Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *