कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति पद पर प्रोफेसर पीएस राणा की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गयी है। प्रोफेसर पीएस राणा, भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में गत तीन वर्षों से बतौर अधिष्ठाता कार्यरत्त हैं। उन्होंने बताया कि भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय को नई कार्यप्रणाली विकसित करना व विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान पर लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। वह चाहते हैं कि भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में अध्ययन व प्रतियोगिता का उत्कृष्ट माहौल बने जिससे छात्र अपनी दक्षता को वैश्विक स्तर पर सिद्ध कर सके। उन्होंने विश्वविद्यालय के संस्थापक व कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह व डॉ. आशा सिंह द्वारा दिये गये नये दायित्व के लिए आभार जताया व उच्च शिक्षा के उनके Vision व Mission को पूर्ण करने हेतु अपने स्तर से समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *