कोटद्वार । श्री गुरुद्वारा माता बेसरी बाई में श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाश गुरु पर्व रविवार को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे से ज्ञानी मनजीत सिंह एवं ज्ञानी परमजीत सिंह नैनीताल वालों ने गुरबाणी कीर्तन के द्वारा संगत को निहाल किया अरदास उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया । इस उपलक्ष्य में हमारे शहर के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं नगर निगम की निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया । इस अवसर पर राकेश आहूजा, राजकुमार छाबड़ा, मनोज कुमार सैनी, सरदार महिमा सिंह, गुलशन आदि सभी सेवादार गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित रहे । अंत में गुरुद्वारा साहिब के मुख सेवादार महेंद्र सिंह के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष में सारी साथ संगत जी को बधाई दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *