कोटद्वार। नवयुग पब्लिक स्कुल पदमपुर मोटाढांग में विद्यालय के संस्थापक हुकम सिंह नेगी के अग्रज कर्नल जगत सिंह नेगी का सेना में 30 साल की सेवा करने के बाद कर्नल पद से सेवानिवृत्त होने तक उन्हें भव्य शोभायात्रा के साथ बैग पाइपर बैंड की सुन्दर ध्वनि के साथ दुर्गापूरी चौराहा से विद्यालय परिसर तक विदाई समारोह का कार्यकम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विघालय परिसर में उनके सम्मान में एक रंगारग संस्कृति कार्यकम के साथ-साथ एक विनर पार्टी का भी आयोजन किया गया।
कर्नल जगत सिह नेगी ने अपने सम्बोधन में बताया कि तीस वर्ष की देश सेवा के उपरान्त जीवन समाज सेवा को समर्पित रहेगा। बताया कि उन्होंने अपने स्वर्गीय माता-पिता के आशीर्वाद से सकुशल घर वापसी की। उन्होंने अपने भाई हुकम सिंह नेगी संस्थापक नवयुग पब्लिक स्कूल व बहिनों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें हमेशा घर की जिम्मेदारियों से मुक्त रखा ताकि देश की सेवा सर्वोपरि हो सके। हर सुख दुख मे साथ ही पली सुनीता नेगी को प्यार भरा धन्यवाद दिया जिन्होंने हर सुख-दुख में कन्धे से कन्धा  मिलाकर उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने अपने कोटद्वार क्षेत्र के युवाओं को संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा में देश सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी कोटद्वार क्षेत्र के युवा भविष्य में देश के प्रति समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *