हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने शुक्रवार को उप राष्ट्रपति भारत जगदीप धनखड़ के आगामी 23 दिसम्बर,2023 को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर गुरूकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय, स्वामी भूमानन्द हास्पिटल तथा उप राष्ट्रपति के भ्रमण रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुये सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्द रखने के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एसपी ट्रैफिक अजय गणपति, कुलपति गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रो. सोमदेव सतांशु, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुऑंठा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम अजय बीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, डॉ. आरके सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, एसएनए नगर निगम श्याम सुन्दर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *