कोटद्वार । कविराज महेशानन्द थपलियाल स्मारक कल्याण सेवानिधि कोटद्वार शाखा की आम बैठक सोमवार को संस्था के अध्यक्ष आरपी पन्त, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन सतीश चन्द्र शर्मा महामंत्री ने किया । बैठक में वर्ष 2023 में किए गये वृक्षारोपण कार्यक्रमों पर हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रकाश चन्द्र हेमदान, कोषाध्यक्ष ने कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में उमानन्द बडोला, सुनील नेगी, आरके बुडाकोटी, सुधाकर थपलियाल, अशोक नेगी, एसएन पोखरियाल, मोहन सिंह नेगी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए गए । वर्ष 2024 में प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यकर्मों का स्थान एवं वृक्षारोपण की तिथि अगामी बैठक में निश्श्चित की जायेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगामी अग्निकाल को देखते हुए संस्था द्वारा रोपित पौधो के बचाव हेतु अग्नि नियंत्रक उपाय किये जाने चाहिए जिससे कि पौधो को वनाग्नि से बचाया जा सके। इस उद्देश्य हेतु माह जनवरी 2024 के तृतीय सप्ताह में संस्था के पधाधिकारी व सदस्यों द्वारा रोपित क्षेत्रों में पौधो को अग्नि से बचाने के उपाय का कार्य सम्पन्न करने हेतु विकास क्षेत्र यमकेश्वर के देवीडान्डा एवं ग्राम ढुंगा तथा द्वारीखाल विकास क्षेत्र के अन्तर्गत श्री भैरवगढी मन्दिर परिसर में सघन अभियान चलाकर आम जनता को वनाग्नि रोकने हेतु जन जगरण अभियान चलाया जायेगा। जिससे कि वनों को आग से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *