देहरादून। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध (Cyber Crime) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठगों और साइबर अपराधियों के निशाने पर आम जनता के साथ-साथ देश और राज्य के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी आने लगे हैं।

ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहाँ महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग तथा एमडीडीए (MDDA) के उपाध्यक्ष, आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से एक फर्जी (Fake) फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहने की अपील की है।

फर्जी प्रोफाइल से रहें सतर्क

IAS बंशीधर तिवारी ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से संचालित किसी भी संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल पर भरोसा न करें। ऐसी आईडी से आने वाले संदेशों, मित्रता अनुरोधों या किसी भी तरह की आर्थिक मदद संबंधी मांग पर सावधानी बरतें। बिना पुष्टि किए कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *