चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले में आज सुबह भूकंप के दो झटकों से धरती हिल गई। महज आधे घंटे के अंतराल में दो बार आए भूकंप से लोगों में हलचल देखने को मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई।
 
जोशीमठ के पास था भूकंप का केंद्र: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चमोली में सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर पहला भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 19 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित था। इसकी तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।
 
30 मिनट बाद फिर आया दूसरा झटका: पहले भूकंप के करीब आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में एक बार फिर धरती कांपी। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही। एनसीएस के मुताबिक, दूसरे भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में था।
 
लगातार दो बार भूकंप आने से चमोली जिले में हलचल रही। दोनों भूकंपों की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *