कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में आज बाल दिवस के अंतर्गत चार बच्चों को साइकिल प्रदान करके उनके बाल दिवस यादगार मनाया। शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने बताया कि यह साइकिल बैंक ऑफ़ बड़ोदा दिल्ली में कार्यरत जॉइंट मैनेजर ऑफिसर विनीता शंखवार द्वारा प्रदान की गई। विनीता शंखवार मूलतः कोटद्वार की रहने वाली हैं और कल उनका जन्मदिन था और उनके द्वारा यह साइकिल वितरण का प्रस्ताव रखा गया। इस से पूर्व भी विनीता द्वारा बच्चों को साइकिल वितरित को गई है और वो अक्सर सामाजिक कार्यों में योगदान देती रहती हैं।
 
 
स्कूल में आयोजित बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश रावत द्वारा अपने कर कमलों से बच्चों को साइकिल प्रदान की गई। प्रधानाचार्य मुकेश रावत द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा की ज्वाइंट मैनेजर विनीता शंखवार को धन्यवाद देते हुए बच्चों से कहा कि यह मेधावी बच्चों को उनकी मेहनत के कारण यह साइकिल प्रदान की गई। अंत बच्चे अपनी मेहनत को जारी रखे नित नई ऊंचाई हासिल करे। 
 
साइकिल 4 बच्चों को प्रदान की गई जिसमें जीजीआईसी लालपानी की कक्षा 9 प्रियांशी, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार की कक्षा 6 की बालिका पावनी भाटिया, कक्षा 6 के त्रिवेंद्र और कक्षा 8 के आदित्य द्वारा को यह साइकिल प्रदान की गई। बच्चे इस दौरान साइकिल पाकर बहुत खुश नजर आए। मनमोहन चौहान, पद्मेश बड़ाकोटी, संजय रावत, जे पी भारद्वाज द्वार अन्य बच्चों साइकिल वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *