पौड़ी : राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 14 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
 
प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उप-विजेता का खिताब अपने नाम किया।
 
पौड़ी गढ़वाल टीम का सफर इस प्रकार रहा:
 
1. पहला मैच (उद्घाटन मैच) – बनाम चम्पावत:
पौड़ी ने चम्पावत को 5-0 से एकतरफा हराया। पौड़ी की ओर से निकिता भट्ट, अंकिता, अक्षिता, पीहू रावत और नेहा भट्टी ने 1-1 गोल किया।
 
2. दूसरा मैच – बनाम नैनीताल:
पौड़ी ने नैनीताल को 4-1 से पराजित किया। निकिता भट्ट, अंकिता, अक्षिता और पीहू रावत ने 1-1 गोल कर टीम को जीत दिलाई।
 
3. तीसरा मैच (क्वार्टर फाइनल) – बनाम उधम सिंह नगर:
पौड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए उधम सिंह नगर को 6-0 से हराया। निकिता भट्ट, अंकिता, अक्षिता, पीहू रावत, साक्षी और सिद्धि पंत ने 1-1 गोल किया।
 
4. सेमीफाइनल – बनाम देहरादून:
सेमीफाइनल में पौड़ी ने देहरादून को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। निकिता भट्ट, अंकिता और पीहू रावत ने 1-1 गोल किया।
 
5. फाइनल – बनाम हरिद्वार हॉस्टल:
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ में हरिद्वार हॉस्टल की टीम 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में पौड़ी की सुहाना ने एक शानदार गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद पौड़ी टीम ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन बराबरी का गोल नहीं हो सका और पौड़ी टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
 
कोचिंग स्टाफ एवं प्रबंधन: टीम प्रभारी अनीता बिष्ट 
टीम के हेड कोच के रूप में नरेश देवरानी एवं प्रभा रही। असिस्टेंट हॉकी कोच तेजेन्द्र रावत की अहम भूमिका रही, जिन्होंने हर मैच में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया व रणनीति पर काम करवाया। टीम की मैनेजर पूरन नेगी रहे। 
अपने शानदार प्रदर्शन से पौड़ी गढ़वाल की बालिका टीम ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। डाक्टर महावीर बिष्ट, सिद्धार्थ कोटनाला, सुनील रावत, श्याम सिंह डांगी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *