गोपेश्वर (चमोली)। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वोट बचाओ-देश बचाओ रैली निकालकर भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से अंबेडकर भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक रैली निकाली। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और संविधान के अनुच्छेद 326, जिसमें सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रावधान है, का वाचन किया गया।

इस दौरान प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र फरस्वाण ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता के अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जिम्मेदारी है। रैली वापस बस स्टेशन  तिराहे पर पहुंची जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस ने कहा कि निर्वाचन आयोग की कथित निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान जिला महामंत्री संदीप झिक्वाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, हरिकृष्ण भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, नगराध्यक्ष अनिल कठैत, तेजवीर कंडेरी, रविंद्र बत्र्वाल, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, भगत कनियाल, महेश शंकर त्रिकोटी, मनीष नेगी, जीडी हिंदवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *