पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत थाला बैंड में चक्रव्यूह का मंचन किया गया।  जिसका उद्घाटन बदरीनाथ विधान सभा के विधायक राजेंद्र भंडारी ने किया। आचार्य बासुदेव थपलियाल ने बताया वीर अभिमन्यु के चक्रव्यूह भेदने, दुर्योधन की ओर से छल पूर्वक उसके अस्त्र-शस्त्र रखवा लेने, सात महारथियों का उसे मारने का आकर्षक संजीव मंचन किया गया। दुर्योधन की कुटिल चाल के चलते पांडवों के अर्जुन को युद्ध क्षेत्र से बाहर भेजकर कौरवों के सेनापति गुरु द्रोणाचार्य को उकसाकर पांडव वध का प्रण कराने के साथ चक्रव्यूह की रचना कराने करते हैं।

अर्जुन के मौजूद न होने पर चक्रव्यूह भेदन के लिए माता सुभद्रा से आज्ञा लेकर युद्ध में जाना, व्यूह के सातों द्वारों पर मौजूद कौरव महारथियों को धूल चटाते हुए विजय पाना, चक्रव्यूह भेदनं के बाद अभिमन्यु के साथ छल करके दुर्योधन ने गले लगाने की बात करते हुए कहा कि पुत्र यदि तुम अपने अस्त्र-शस्त्र फेंककर मेरे गले लग जा तो कौरवों व पांडवों की कटुता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी और युद्ध खत्म हो जाएगा। दुर्योधन की बात पर अभिमन्यु ने भरोसा किया और जैसे ही अपने शस्त्र छोड़े तभी चक्रव्यूह के सातों महारथियों ने उसे पकड़कर मार दिया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए चक्रव्यूह हमें सत्य पर चलना सिखाता है। इस अवसर पर आचार्य बासुदेव थपलियाल, सन्तोष चौधरी, सतेन्द्र सिंह, दिनेश नेगी, सुलोचना देवी, दिनेश प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *