गणतंत्र दिवस के अवसर पर टिहरी विस्थापित कालोनी श्री देव सुमन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने ध्वजारोहण कर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में
प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री देव सुमन पार्क से राम मंदिर तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी। इस शुभ अवसर पर राजीव शर्मा ने श्री देव सुमन पार्क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। कालोनीवासियों ने राजीव शर्मा का स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया।
नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गणतंत्र दिवस व पार्क लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज एक ऐसा अवसर हैं जब हमें देश की आजादी के बारे में पीछे क्या हुआ था, भारत सदियों तक क्यों गुलाम रहा, के बारे में भी सोचने का दिन है
उन्होंने कहा कि हमें संविधान के प्रति अपने कर्तव्य तथा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने के लिए संकल्पित होना चाहिए और होना होगा। उन्होंने कहा कि हमें भारत वर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। आज राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा सम्पूर्ण विश्व में सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा हैं हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। हमें गणतंत्र दिवस को स्वाभिमान का प्रतीक बना कर विश्व में एकता एवं अखंडता का संदेश देना हैं । उन्होंने कहा कि आज पार्क का कार्य पूरा होने पर पार्क में कार्यक्रम का बहुत सुंदर कार्यक्रम समिति द्वारा किया गया। पार्क में वॉल पेंटिंग, हाई मास्ट लाईट, बैंच, पथ वे व गेट आदि कार्य करवायें गये है जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा इस पार्क में मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अनेक विकास के कार्य किए हैं जिनका सीधे सीधे लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, समिति अध्यक्ष रितेश गौड़, मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, प्रमोद डोभाल, एस पी बोठियाल, गौरव रौतेला , विस्तारक राजीव गुप्ता,शिवराम पूरी, शोभन दत्ता, अंशुल शर्मा,बलबीर नेगी,प्रवीण सिंह, हरिओम शर्मा, ज्योति सिंह, संगीता राणा, मंजू नेगी, दीप्ति नेगी, सूरज डोभाल, बबलू गोंड, गजेन्द्र सिंह, अमरनाथ ठाकुर प्रहलाद शर्मा, सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम भारती, नरेंद्र चौहान, सिबा, शिखा, नीतू, बबलू गोंड,साधना राघव, रतना कुशवाहा, रूपा शर्मा, मोनिका राय, सुमन अस्थाना, रिचा शर्मा, कुमुद गर्ग, मीनू तोमर, शिवांगी शर्मा, पंकज शर्मा, शशी रावत, रचना राघव, आशी शर्मा, मोनिका सिंह, रिमी राजपूत, देवकी नेगी ,मंजू नेलवाल ,ज्योति थपलियाल , शशि रावत , अनीता बिष्ट,आशा सजवान ,मंजू नेगी , बिना भंडारी , मंगलमई नेगी ,सुरजी रावत, दिप्ती नेगी, सुषमा कोटनाला, सन्गीता उनियाल, मनीषा , वैशाली टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति के सदस्य, बद्री विशाल ग्रुप की महिलाएं , नारी शक्ति मंचन की महिलाएं व बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित रहे।
