नई दिल्ली : मशहूर गायक B Praak का दिल्ली के कालकाजी मंदिर में कार्यक्रम था। माता के जागरण के दौरान स्टेज बीच में ही टूट गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए और एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही है।

मशहूर सिंगर B Praak कालकाजी मंदिर में माता का जागरण करने पहुंचे थे। जहां उनको सुनने के लिए काफी तादाद में लोग आए हुए थे। जानकारी के अनुसर भीड़ स्टेज के करीब जाने की कोशिश कर रही थी। जिसके. चलते लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बने स्टेज पर दवाब बना और मंच टूट गया।

करीब 1600 लोग मंदिर आए हुए थे। देर रात 12:30 बजे स्टेज गिरने से करीब 17 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। खबरों की माने तो स्टेज के पास एक ऊंचा मंच था। जहां वीआईपी लोग बैठने वाले थे। लेकिन स्टेज पर ज्यादा लोग चढ़ गए। जिसके चलते स्टेज टूट गया। हादसे में घायल लोगों को आस के अस्पताल ले जाय गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *