दीपक कुमार उम्र 31 वर्ष दिनांक 26-2-2024 को अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार स्थित दौलतपुर मंदिर में गया था वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था
मंदिर में जाने के उपरांत वह अपना पर्स और मोबाइल फोन छोड़कर वहां से चला गया उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुका और आंखों से ओझल होता हुआ तेजी से कहीं निकल गया शाम तक उसे बहुत ढूंढा गया पर जब नहीं मिला तो फिर शाम को लगभग 4:00 बजे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बहादराबाद में कराई गई जिसका हलिया इस प्रकार से है लंबाई 5 फुट 7 इंच रंग सांवला उम्र 31 वर्ष कपड़े नीले रंग की जींस सलेटी रंग की शर्ट पहना हुआ है यदि किसी को बहादराबाद या इसके आसपास इस प्रकार के व्यक्ति का पता चले तो बहादराबाद थाने में या इस नंबर पर संपर्क करें 941093276
