गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा बदरीनाथ विधान सभा चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की सोमवार को एक बैठक गोपेश्वर में आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों को लोक सभा चुनाव में प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए टिप्स दिए गये।

विधान सभा संयोजक गजेंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से हर एक बूथ तक जाए तथा लोगों को भाजपा की रीति नीति के बारे में बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।  बैठक में बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी विनोद नेगी कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण जिम्मेदारी के साथ चुनाव में जुट जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता आज से ही बूथों पर जाकर मतदाताओं से मिलकर पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील करें। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, धूम सिंह नेगी, भगवती प्रसाद नंबूरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, रोहणी रावत, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, तारेंद्र थपलियाल, पुष्पा पासवान, हर्ष वर्धन मैठाणी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *