पौड़ी: पौड़ी जिले से बड़ी खबर है। यहां बाल संरक्षण गृह सुधार के लिए संरक्षण में रखे गए 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली है। खबर के सामने आते ही प्रशासन हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार पौड़ी में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। पोक्सो के मामले में किशोर सुधार गृह में बीते जून माह से था। तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह रावत ने बताया कि बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय एक किशोर ने बाथरुम में टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोर पोक्सो के एक मामले में बीते 29 जून 2024 से सुधार गृह में था। किशोर की हत्या के बाद से ही विभाग और जिम्मेदारी अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *