कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद मामला गर्मा गया है। रविवार को नगरनिगम कोटद्वार के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकारों वार्ता में विजय रावत ने कहा कि उन्होंने लगातार 19 वर्षों से कांग्रेस की सेवा की है जिसका परिणाम निष्कासन के रूप में मिला है । इस दौरान वह भावुक हो गए और उनके आंसू झलक पड़े। कहा कि उन्होंने किसी भी अपनी पार्टी प्रत्याशी को कोई भी गलत टिप्पणी नहीं की है फिर भी प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे निष्काषित कर दिया है और जो पार्टी के अंदर भीतरघात कर रहे है कांग्रेस पार्टी उन्हें ताज पहना रही है । उन्होंने आलाकमान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी मतदान से पहले निष्कासन वापिस नहीं लेती है तो उनसे जुड़े सभी युवा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
