पांडुकेश्वर। शिक्षक दिवस के अवसर पर योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में विशेष ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक ध्यान लगाया। इस मौके पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांडुकेश्वर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामबगड़, वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय एवं संस्कृत उत्तम मध्यमा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही पांडुकेश्वर के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वृद्धजनों और तीनों थोक के अध्यक्षों को भगवान का प्रसाद व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंवर प्रसाद सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रधानाचार्य दरवेश्वर थपलियाल, ग्राम प्रधान पांडुकेश्वर मनोरमा देवी, मेहता थोक अध्यक्ष राजदेव मेहता, भंडारी थोक अध्यक्ष कल्याण भंडारी, कमदी थोक कार्यकारी अध्यक्ष अमित पंवार, कुबेर देवरा समिति पांडुकेश्वर अध्यक्ष उत्तम सिंह मेहता, उपाध्यक्ष जयदीप मेहता तथा पूर्व सरपंच सरिता रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मानित होने वाले शिक्षक अरविंद प्रकाश पंत, वाणी विलास डिमरी, दाताराम बड़थ्वाल, देवी प्रसाद भट्ट, नीरज कोटवाल, उपासना सकलानी, रेखा शाह, श्रीकृष्ण मैठाणी, कृष्ण चंद्र किमोठी , राजेंद्र प्रसाद नैथानी, रमेश सिंह परमार , उर्मिला भट्ट, विपिन कुमार , लक्ष्मण सिंह पंखोली राकेश सिंह सगोई, प्रदीप पुरोहित, डॉ प्रदीप कुमार सेमवाल, जगदीश चंद जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *