आज बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे गुर्जर समाज के कद्दावर नेता व गुर्जर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ लाखन सिंह गुर्जर को पार्टी मे शामिल किया एवं बैठक में बहुजन समाज पार्टी को उत्तराखण्ड में किंगमेकर बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम द्वारा पुराने कार्यकर्ताओ को पुनः पार्टी मे सक्रिय होने का निवेदन किया व आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के संघर्षों को याद दिलाया व हर रोज सौ नये कार्यकर्ता को जोड़ने के लिए आवाहन कि उन्होंने पिछडे के समाज के कार्यकर्त्ताओंं से जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के मंत्र पर कार्य करने वाली देश की एक मात्र पार्टी बसपा को मजबूत कर हर समाज के लोगो को के मान सम्मान को बचाने के लिए बसपा से जोडने का संकल्प दिलाया ।जिला प्रभारी राजदीप मैनवाल ने कहा हर रोज पिछडे व सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोडने का कार्य सभी पार्टी कार्यकर्ता वचनबध है यह कार्यक्रम बसपा सरकार बनने तक जारी रहेगा ।मौके पर लोकसभा कोर्डिनेटर डा एस पी बावरा अजय चौधरी सतेन्द्र चौहान सोनू चौधरी प्रधान महावीर सिंह प्रधान पप्पू पाटिल ओमपाल सिंह पाल बामसेफ संयोजक खडक सिंह वीरेन्द्र कुमार दिनेश चौहान अरुण कुमार अजीत कुमार ब्रजेश कुमार वीरेश यादव प्रधान रविपाल सैनी संदीप गुर्जर विवेक कुमार आदि नेतागण मौजूद रहैं
