दिनांक 12 जनवरी 2021अपने ओजस्वी विचारों से दुनियाभर में भारतीय संस्कृति और दर्शन का ध्वज दिग्विजय करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के निर्देश पर प्रदेश भर में ‘ युवा चेतना दिवस’ मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारियों की उपस्थिति में सभी जिलामुख्यालयों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं ने वर्चुअल संवाद में प्रतिभाग कर अपने अनुभव साझा किए। युवाओं के मध्य वर्चुअल संवाद कर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने विचार रखे और भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया।

इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने युवाओं से रोज़गार और स्वरोजगार पर चर्चा करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को कहा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे जी ने कार्यक्रम में अपने ओजस्वी विचार रखे। वर्चुअल संवाद का आयोजन सचिव राधा रतूड़ी तथा संचालन सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा के द्वारा किया गया।वी.पी. सिंह बिष्टजनसंपर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारीमाननीय उच्च शिक्षा मंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *