देहरादून। देहरादून–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां निजी कंपनी की बस और महिंद्रा एसयूवी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एसयूवी चला रहे 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार की दिशा से देहरादून जा रही एक निजी बस की लालतप्पड़ क्षेत्र में सामने से आ रही महिंद्रा एसयूवी से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे शैलेश गुप्ता (37), पुत्र गजुकुमार गुप्ता, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल दोनों लोगों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *