🙏 संत समाज से जनजागरण का आह्वान, मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रहित, सुशासन और विकास की निरंतर गति के लिए जरूरी है ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’

 

हरिद्वार, 23 अगस्त 2026। 🕉️ हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर महत्वपूर्ण संवाद हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए एक साथ चुनाव कराने की आवश्यकता और इसके संभावित लाभों पर विचार रखे। 🇮🇳

🎤 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश की विकास गति और जनसेवा को प्रभावित करते हैं। चुनावों के दौरान प्रशासनिक मशीनरी, शिक्षक, पुलिस और सुरक्षा बल चुनावी दायित्वों में लग जाते हैं, जिससे विकास कार्यों पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो समय, धन और प्रशासनिक संसाधनों की बचत होगी तथा शासन का अधिक समय विकास कार्यों में लगाया जा सकेगा।

💰 श्री चौहान ने कहा कि लगातार चुनावों में होने वाले भारी खर्च और प्रशासनिक संसाधनों की खपत को कम करना देशहित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का विषय है। देश पहले है और पार्टी बाद में। 🇮🇳

🙏 संत समाज से जनजागरण की अपील करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संतों का समाज पर व्यापक प्रभाव है। संत-महात्मा अपने प्रवचनों और संदेशों के माध्यम से जनता को इस विषय के बारे में जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने संत समाज से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

🇮🇳 वंदे मातरम् के पूरे स्वरूप का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए देश को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संत समाज से वंदे मातरम् के प्रति जनजागरण का भी आह्वान किया।

👤 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र के पर्व के समान हैं, लेकिन निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन एवं विकास कार्यों पर भी पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव होने पर आचार संहिता लागू होने के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, पुलिस एवं सुरक्षा बल चुनावी दायित्वों में लग जाते हैं। ऐसे में एक साथ चुनाव होने से सार्वजनिक धन और संसाधनों की बचत होगी तथा प्रशासन को जनसेवा और विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलेगा। 📈

🇮🇳 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाते हुए महत्वपूर्ण पहल की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक है। शासन का अधिकतम समय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण से जुड़े कार्यों मे लगना चाहिए

🙏 मुख्यमंत्री ने पूज्य संत-महात्माओं से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में संत समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र मजबूत हो, विकास निरंतर हो, संस्कृति सुरक्षित रहे और राष्ट्र सर्वोपरि हो। 🇮🇳

 

🕉️ कार्यक्रम का सफल संचालन महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने किया।

 

इस अवसर पर डॉ. हरिहरानंद जी महाराज, महंत मंगलदास जी, गोपालदास जी महाराज, जसविंदर दास जी महाराज, योगी ऋषि आशुतोष जी महाराज, स्वामी रामदेव जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज, श्रीमहंत हरिगिरि जी महाराज, साध्वी प्राची जी, महंत दाती महाराज, प्रमोद कृष्णम जी महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर ज्ञानदास जी, महामंडलेश्वर ललितानंद जी, स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज, महंत दुर्गादास जी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर नगर निगम किरण जैसल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश संयोजक आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री नितिन गौतम, राज्य मंत्री आदेश सैनी, उज्ज्वल पंडित, लव शर्मा, आशु चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 🙏🕉️🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *