🇮🇳 देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, भव्य जुलूस के साथ मां गंगा को अर्पित की जाएगी जोत

हरिद्वार, 22 अगस्त। रविवार को हरिद्वार में मुलतान जोत महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेलेंगे और विधि-विधान के साथ जोत प्रवाहित कर मां गंगा को अर्पित करेंगे। 🪔🌊🙏

महोत्सव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय मुलतान संगठन की ओर से प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष डा. महेंद्र नागपाल ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर को आकर्षक तोरण द्वारों से सजाया गया है। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 🚩🕉️

डा. महेंद्र नागपाल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु भव्य जुलूस के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। यहां मां गंगा की पूजा-अर्चना के बाद दूध की होली खेली जाएगी और श्रद्धालु श्रद्धा एवं आस्था के साथ जोत प्रवाहित करेंगे। 🌺🪔🌊

✨ कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

मुलतान जोत महोत्सव में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। 🇮🇳

पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

🙏 मां गंगा की भक्ति, आस्था और श्रद्धा के इस भव्य पर्व को लेकर हरिद्वार में उत्साह का माहौल है। 🪔🌸🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *