• पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 3 सितंबर को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। उत्तराखंड की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण है। NETWORK 10 NEWS के एडिटर इन चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय गिरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जारी सम्मान सूची में संजय गिरी का चयन पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए किया गया है।

3 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, 15 संसद मार्ग में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में संजय गिरी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

संजय गिरी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। NETWORK 10 NEWS के एडिटर इन चीफ के रूप में उन्होंने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड की आवाज को प्रभावी मंच देने का काम किया है। आमजन की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से सामने लाने वाली उनकी पत्रकारिता को इस सम्मान के जरिए राष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिल रही है।

उत्तराखंड की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका

NETWORK 10 NEWS के माध्यम से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर प्रदेश के प्रमुख मुद्दों तक को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। संजय गिरी के नेतृत्व में चैनल ने जनहित और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर पत्रकारिता को मजबूती देने का प्रयास किया है। ऐसे में एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलने वाला यह सम्मान NETWORK 10 NEWS की पूरी टीम के लिए भी गौरव का विषय है।

आयोजकों के अनुसार समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं सामाजिक समरसता विषय पर विशेष व्याख्यान के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस सम्मान समारोह में प्रो. कौशल पंवार, डॉ. प्रशांत मिश्रा, विधायक गजेंद्र यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड से संजय गिरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान दिया जाना प्रदेश के मीडिया जगत के लिए विशेष उपलब्धि है।

संजय गिरी का सम्मान केवल एक पत्रकार का सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पत्रकारिता और NETWORK 10 NEWS की बढ़ती पहचान का सम्मान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मिलने वाला यह सम्मान प्रदेश की पत्रकारिता को राष्ट्रीय पटल पर नई मजबूती देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *