🏆 अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं संगोष्ठी आयोजित, 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

हरिद्वार, 1 सितम्बर। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में प्रांतीय अधिवेशन, वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह एवं “वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 📚📰प्रेस क्लब सभागार में आयोजित अधिवेशन में प्रदेशभर से आए साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक समाचार पत्रों के संपादकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और बदलते दौर में समाचार पत्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।🙏 अखबार आज भी समाज का आईना : करौली शंकर महाराज समारोह की अध्यक्षता करते हुए मिश्री मठ के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी प्रासंगिक है और उसकी विश्वसनीयता बरकरार है। 📰
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है, लेकिन लोग आज भी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर अधिक भरोसा करते हैं। अखबार समाज का आईना है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता भी योग और तपस्या है। सत्य को बिना लाग-लपेट के लिखना ही सबसे बड़ी साधना है। ✍️

 

🎙️ पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण पेशा बनी : मदन कौशिक

 

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज पत्रकार और पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा बन गया है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को सामने लाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि खोजपूर्ण और सनसनीखेज खबरों पर पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है और मुकदमे भी दर्ज होते हैं, लेकिन इसके बावजूद पत्रकार सच्चाई को बिना डरे समाज के सामने लाने का हरसंभव प्रयास करते हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। 🇮🇳

 

मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हरिद्वार प्रेस क्लब के नए भवन की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा।

 

🗞️ चाय की चुस्की के साथ अखबार पढ़ने का सुख आज भी बरकरार : बंशीधर तिवारी

महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क बंशीधर तिवारी ने कहा कि जमाना बदल गया है और तेजी से बदल रहा है, लेकिन समाचार पत्रों को पढ़ने की आदत आज भी कायम है।

उन्होंने कहा कि लोग भले ही दिनभर सोशल मीडिया पर रहते हों और खबरें शेयर करते हों, लेकिन अगली सुबह उन्हें अखबार का इंतजार रहता है। ☕📰

📢 दूर-दराज के क्षेत्रों की आवाज बन रहे अखबार : सुरजीत सिंह गांधी

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि समाचार पत्रों और खबरों का पैटर्न बदल गया है। लोग मसालेदार और चटपटी खबरें पढ़ना अधिक पसंद करने लगे हैं, लेकिन अखबार आज भी दूर-दराज के क्षेत्रों तक खबरें पहुंचाने और वहां की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी अखबार आज भी बखूबी निभा रहे हैं। 📢📰

🌊 हरिद्वार और मां गंगा की लोकप्रियता में पत्रकारों की अहम भूमिका : नितिन गौतम

श्री गंगा सभा अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि हरिद्वार और मां गंगा की लोकप्रियता का श्रेय समाचार पत्रों एवं पत्रकारों को भी जाता है। पत्रकारों के प्रयासों से हरिद्वार और मां गंगा आज विश्व प्रसिद्ध हैं तथा देश-विदेश से श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने आते हैं। 🌊🙏

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कुंभ, अर्धकुंभ, कांवड़, सावन मास एवं वर्षभर होने वाले पर्वों की जानकारी आम जनमानस तक पत्रकार और समाचार पत्र ही पहुंचाते हैं। उन्होंने गंगा सभा की ओर से सभी पत्रकारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

📰 छोटे समाचार पत्र लोकतंत्र की रीढ़ : अमित कुमार शर्मा

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि छोटे समाचार पत्र लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने महानिदेशक सूचना का मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के लिए आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार पेंशन, अधिमान्यता एवं विज्ञापन नीति में सुधार की मांग रखी।

🏆 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 🏆👏

सम्मानित होने वाले संपादकों में ब्रजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, रामचंद्र कनौजिया, शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम विद्याकुल, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, काशीराम सैनी, अवधेश शिवपुरी, डा. प्रदीप जोशी, शिवकुमार शर्मा, श्रवण अरोड़ा, जयपाल सिंह, राजीव तुम्बड़िया, नरेश दीवान शैली, ओमगौतम फक्कड़, राजेश शर्मा, अविक्षित रमन, प्रवीण झा एवं दया जोशी शामिल रहे।

🤝 विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं पत्रकार रहे मौजूद

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक ललितेन्द्र नाथ एवं बालकृष्ण शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के केंद्रीय महामंत्री विनोद वाजपेयी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य अर्पणा शुक्ला, उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 👥📰

इस अवसर पर राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, अनिरुद्ध भाटी, संजय रावल, रविन्द्र सिंह, प्रतिभा वर्मा, मुकेश वर्मा, प्रदीप गर्ग, संजय संतोषी, सूर्यकांत बेलवाल, केके त्रिपाठी, शैलेन्द्र गोदियाल, मेहताब आलम, संजय आर्य,  अमित कुमार, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सुभाष कपिल, मुदित अग्रवाल, राजकुमार, अश्वनी अरोड़ा, राहुल वर्मा, अरुण कुमार,बृजपाल सिंह दिगम्बर उपाध्याय, जीत सिंह पैन्यूली, बीडी शर्मा, शशि शर्मा, बालेश बावलिया, डा. रजनीकांत शुक्ला, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, विकास चौहान, आनन्द गोस्वामी, रामेश्वर, देवेंद्र जौहरी, अशोक कुमार, सुरेंद्र शर्मा, रत्नमणि डोभाल, रजत चौहान, परमजीत राणा एवं सुमित यशकल्याण आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 📰✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *