हरिद्वार , 11अक्टूबर। पौराणिक समाजवाद के प्रतीक युग पुरुष और राम राज के समर्थक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती कनखल वैश्य कुमार सभा मे उत्साहपूर्वक मनाई गई। महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर हवन पूजन किया गया ओर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर वैश्य समाज के लोगो से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शो ओर सिद्धांतों को अपनाकर समाज मे एकजुटता की अपील की गई। 
महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव पहले नवरात्र को मनाया जाता है। रविवार को वैश्य कुमार सभा मे अग्रसेन जयंती के मौके पर सभा भवन में हवन पूजन किया गया। इसके बाद महाराज अग्रसेन जी की समाजवाद की पताका स्वरूप ध्वजारोहण किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि विजय बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया और अतुल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने इस मौके पर कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक ओर प्रणेता थे। अग्रसेन जी ने अपने राज्य में आने वाले हर नए परिवार की गुजर बसर के लिए राज्य के प्रत्येक परिवार से एक रुपया ओर एक ईंट देने के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था जिससे राज्य में आने वाला नया परिवार ईंट से अपना घर बसा सकें और एक एक रुपये से अपना कारोबार कर सके।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता ने कहा कि समाजवाद के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में तंत्रीय शासन प्रणाली को खत्म कर एक नई व्यवस्था को जन्म दिया था। उन्होंने युग वैदिक सनातन आर्य संस्कृति की मूल मान्यताओं को लागू किया और राज्य का पुनर्गठन कर कृषि, व्यापार, उद्योग और गौपालन के विकास के साथ नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की थी।
भाजपा नेता विशाल गर्ग ने समाज की एक जुटता पर जोर देते हुए महाराज अग्रसेन जी के सिधान्तो पर चलने की अपील की।
समारोह को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, ने भी वर्तमान में राजनीति में समाज के लोगों की उपेक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। सभा के प्रधान गगन गुप्ता मुन्नू ने भी संबोधित करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। अग्रसेन जी के जन्मोत्सव समारोह का संचालन रचित अग्रवाल किया और जन्मोत्सव समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष निश्चल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक समिति के अम्बरीश रस्तोगी, हरिद्वार वैश्य समाज के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, महामंत्री सुयश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता भोला, राघव मित्तल, अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल ,उपाध्यक्ष संजय आर्य, ईश्वर चंद गुप्ता, मास्टर प्रेमचंद, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, लव गुप्ता, उमंग गुप्ता, अनिल गुप्ता, सभा के महामंत्री प्रदीप गुप्ता, समीर गुप्ता, योगेश गर्ग, अक्षय गोयल, दीपक बंसल, आशीष बंसल, चौधरी कपिल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, अजय गोयल,राघव गुप्ता, संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, मयंक गुप्ता, इशू सिंघल आदि मौजूद थे।
