कोटद्वार : शहीद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अन्तर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज खेल मैदान मे हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल एकेडमी चंदनपुरा को 3-1 से हराया। अभिज्ञान भट्ट ने हैट्रिक लगा मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। 

मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त कारगिल युद्ध नायक लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्री पाल पटवाल, बाल भारती पब्लिक स्कूल डायरेक्टर गिरिराज सिंह रावत रहे। मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान नेगी व तरुण ईष्टवाल द्वारा सुनाया गया, निर्णायक की भूमिका में हृतिक नेगी, इंद्रा सिंह और सार्थक रावत रहे।

आयोजक समिति से सिद्धार्थ रावत ने बताया कि फाइनल 22 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही है व विजेता टीम को 13000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 6100 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *