हरिद्वार, 18 अक्टूबर। आर्यनगर स्थित पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न हो गया। शिविर के समापन पर पातंजल योगधाम के अध्यक्ष स्वामी मेघानंद सरस्वती ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न राज्यों से आए सौ से अधिक साधकों ने प्रतिभाग किया। 12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किए गए शिविर में साधकों को महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग का सैद्धांतिक और क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि योग साधना से असाध्य रोगों का उपचार और धारणा और ध्यान से समाधि की स्थिति में पहुंचना संभव है। स्वामी योगानंद सरस्वती ने बताया कि पातंजल योगधाम योग साधना का प्रमाणित केंद्र है और पांच दशक से योग साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पातंजल योगधाम के जनसंपर्क अधिकारी त्रिलोक वत्स ने बताया कि आम लोगों को योग का प्रशिक्षण देने के लिए पूरे वर्ष समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता है। शिविर में शामिल हुए महाराष्ट्र से आए एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल गुप्ता व उदयपुर राजस्थान के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में भाग लेकर उन्हें योग और ध्यान साधना का अदभूत अनुभव प्राप्त हुआ है। प्रैसवार्ता में वेदव्रत सैनी व भगत सिंह भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *