देहरादून में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेतावनी के मुताबिक जिले में अत्यधिक तापमान और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी की आशंका जताई है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 04 26 at 6.25.41 PM

आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *