कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कॉर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण” ” थीम पर मनाया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन-स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित किया गया।छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से “स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबला” का संदेश देते हुए एंटीबायोटिक के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। इसके बाद हुई
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, रचनात्मकता और संप्रेषण कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के.एस. फरस्वान , रजिस्ट्रार, स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तराखंड ने कहा, “फार्मासिस्ट दवा और मरीज के बीच का सेतु है। ईमानदारी से कार्य करें, निरंतर सीखते रहें और रोगी की सुरक्षा को सदैव सर्वोपरि रखें।”अध्यक्ष श्री जे.सी. जैन ने कहा, “फार्मासिस्ट हमारे स्वास्थ्य के मौन प्रहरी हैं। हम कुशल, नैतिक और सामाजिक रूप से जिम्मेदार पेशेवर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”प्राचार्य डॉ. ममता एफ. सिंह ने कहा, “फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा का विश्वसनीय साथी है। परामर्श और जागरूकता के माध्यम से फार्मासिस्ट समाज को स्वस्थ बना सकते हैं

और हमारे विद्यार्थी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।” साइट्स, वैज्ञानिक पोस्टर प्रतियोगिता, फार्मा क्विज में और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़ चढकर हिस्सा लियाl विजेताओं को पदक, पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. श्रेयांस जैन, कार्यकारी निदेशक डॉ. चारू जैन, कुलपति डॉ. अनुभा सिंह प्रति कुलपति डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ,एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *