लक्ष्मणझूला : कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य भी पुलिस द्वारा पूरी संवेदनशीलता, तत्परता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रा मार्ग पर अपने परिजनों से बिछुड़े मासूम कांवड़िये लक्की को रिक्रूट आरक्षी विपिन सिंह ने की त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के बाद सकुशल खोजकर उसके पिता ज्ञान सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश, के सुपुर्द किया।

वहीं अर्पित मिश्रा (13 वर्ष), निवासी गौतम नगर, दिल्ली, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से लौटते समय अपने पिता से बिछड़ गया था। सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी भोपाल सिंह, पीआरडी देवेंद्र सिंह एवं रिक्रूट आरक्षी ध्रुव ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए बालक के पिता से संपर्क स्थापित किया तथा मोनी बाबा तिराहे पर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *