पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
उक्त निर्देशों के क्रम में धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा थाना धुमाकोट में पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत 81 किलो 630 ग्राम गांजा परिवहन से संबंधित अभियोग में गांजा विक्रेता एवं वांछित अभियुक्त जगत सिंह, निवासी थलीसैंण को पुलिस टीम द्वारा वारंट-B के अंतर्गत दिनांक 16.11.2026 को तलब किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का रिमांड स्वीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। प्रकरण में फरार अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *