श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले या शांति भंग होने की आशंका के दृष्टिगत इनसे संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में 21 जून को कोतवाली श्रीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डूंगरीपंथ वन विभाग चेक पोस्ट के समीप दो युवकों की वजह से हो हल्ला होने के साथ शांति भंग की भी प्रबल आशंका बनी हुई है।

मौके पर की स्थिति को देखते हुए श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों युवकों आयुष और ज़ैद निवासी दिल्ली को बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया युवकों की बाइक भी सीज की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा जाएगा। साथ ही तहरीर प्राप्त होने पर इस मामले में अलग से कार्यवाही की  जाएगी। 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1.आयुष कुमार, निवासी मकान संख्या S-38, जैतपुर, थाना जैतपुर, नई दिल्ली, उम्र 19 वर्ष।

2.मोहम्मद जैद, निवासी मकान संख्या S-38, जैतपुर, थाना जैतपुर, नई दिल्ली, उम्र 19 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *