कोटद्वार : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा प्रवेश जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में छात्र-छात्राओं के लिए आगामी प्रवेश संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की टीम ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विविध पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारियाँ विद्यार्थियों तथा शिक्षकों तक पहुँचाईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी, केंद्र संयोजक डा. राखी डिमरी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अगले चरण में विश्वविद्यालय की टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारियां प्रदान की, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो कमल देवलाल ने छात्रों को विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों प्रवेश प्रक्रिया तथा दूरस्थ शिक्षा की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी तथा छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. प्रीति रावत तथा अन्य प्राध्यापक  मौजूद रहे।

इस प्रचार अभियान में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय की टीम के सदस्य प्रो. कमल देवलाल, डा. एस . कुंजवाल तथा डा.प्रदीप पंत ने विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियां प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *