ज्योतिर्मठ : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का उत्साह अब देवभूमि के पहाड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है। ज्योतिर्मठ में नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और केंद्र व राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती ने बताया कि भाजपा का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है क्योंकि पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा ने न केवल अपनी सीटों में भारी इजाफा किया है, बल्कि अपना वोट शेयर भी काफी मजबूत किया है। इस जीत को राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे की जीत के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर अब उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती , बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती , भाजपा महामंत्री समीर डिमरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार और पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा सहित पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सभासद प्रवेश डिमरी, प्रदीप पंवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद सकलानी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, प्रभात बहुगुणा, अंकेश रावल, वैभव डिमरी गुड्डू पुरी श्रीमती बबली राणा श्रीमती लक्ष्मी शाह, शुभम रावत दिनेश रावत आदि मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *